Amazon

Ads Here

शनिवार, 1 अप्रैल 2017

अफ्रीका महाद्वीप

अफ्रीका महाद्वीप:-

अफ़्रीका पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है, जो पृथ्वी के पूर्वी गोलार्ध में और एशिया के दक्षिण-पश्चिम में है। अफ़्रीका, एशिया के बाद विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। क्षेत्रफल की दृष्टि से महाद्वीपों में अफ्रीका का द्वितीय स्थान है। तटवर्ती द्वीपसमूह सहित इसका क्षेत्रफल लगभग 1,16,35,000 वर्ग मील है। विषुवत रेखा इस महाद्वीप के मध्य से जाती है। अफ्रीका दक्षिण की अपेक्षा उत्तर में अधिक चौड़ा है। अफ्रीका के पूर्व में हिंद महासागर, पश्चिम में अंधमहासागर या अटलांटिक महासागर, उत्तर में भूमध्यसागर है। इस महाद्वीप में विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं।

अफ्रीका का सींग
अफ्रीका के पश्चिमी तट पर गायना की खाड़ी के रूप में एक बहुत बड़ा घुमाव है जिसके अंतर्गत बेनिन की खाड़ी स्थित है। अंगोला राज्य में लोबिटो की खाड़ी और दक्षिणी तट पर अल्गोजाए और डेलागोआ की खड़ियाँ हैं। दक्षिण-पूर्व में मोजांबिक का मुहाना मडागास्कर द्वीप को अफ्रीका से अलग करता है। पूर्वी तट पर एक चौड़ा नोंकदार घुमाव है। इस घुमाव के उत्तर-पूर्व में शुमालीलैंड प्रायद्वीप है जिसे 'अफ्रीका का सींग' भी कहते हैं।[1]

अफ्रीका की भाषाएँ
अफ्रीकी महाद्वीप में कुछ 1500 भाषाएँ बोली जाती हैं जिन्हें चार परिवारों में बाँटा गया है -

अफ्रीकी-एशियाई
नाइजिरियाई-कोंगोली
नील-सहारियाई
खोइसान[2]

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अंतराष्ट्रीय योग दिवस

अंतराष्ट्रीय योग दिवस:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (अंग्रेज़ी: International Yoga Day) को प्रतिवर्ष '21 जून' को मनाने का निर्णय संयुक...