Amazon

Ads Here

शनिवार, 1 अप्रैल 2017

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान:-

काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान मध्‍य असम में 430 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है। इस उद्यान में भारतीय एक सींग वाले गैंडे (राइनोसेरोस, यूनीकोर्निस) का निवास है। काजीरंगा को वर्ष 1905 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। सर्दियों में यहाँ साइबेरिया से कई मेहमान पक्षी भी आते हैं, हालाँकि इस दलदली भूमि का धीरे-धीरे ख़त्म होते जाना एक गंभीर समस्या है। काजीरंगा में विभिन्न प्रजातियों के बाज, विभिन्न प्रजातियों की चीलें और तोते आदि भी पाये जाते हैं।


परिवेश तथा जीव-जंतु

इस राष्ट्रीय उद्यान का प्राकृतिक परिवेश वनों से युक्‍त है, जहाँ बड़ी एलिफेंट ग्रास, मोटे वृक्ष, दलदली स्‍थान और उथले तालाब हैं। एक सींग वाला गैंडा, हाथी, भारतीय भैंसा, हिरण, सांभर, भालू, बाघ, चीते, सुअर, बिल्ली, जंगली बिल्‍ली, हॉग बैजर, लंगूर, हुलॉक गिब्‍बन, भेडिया, साही, अजगर और अनेक प्रकार की चिडियाँ, जैसे- 'पेलीकन'[1], बत्तख, कलहंस, हॉर्नबिल, आइबिस[2], जलकाक, अगरेट, बगुला, काली गर्दन वाले स्‍टॉर्क, लेसर एडजुलेंट, रिंगटेल फिशिंग ईगल आदि बड़ी संख्‍या में पाए जाते हैं।[3]


सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध


काज़ीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान न केवल भारत में वरन पूरे विश्‍व में एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। यह राष्‍ट्रीय उद्यान असम का एकमात्र राष्‍ट्रीय उद्यान है। यह केंद्रीय असम में स्थित है। उद्यान उबड़-खाबड़ मैदानों, लम्बी-ऊँची घासों, आदिवासियों और भयंकर दलदलों से पूर्ण कुल 430 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यूनेस्को द्वारा घोषित विश्‍व धरोहरों में से एक काज़ीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान साल 2005 में 100 वर्ष का हो गया है।[4]


परिवहन

काज़ीरंगा गोवाहाटी से 250 किलोमीटर पूर्व और जोरहट से 97 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।

यह गोवाहाटी हवाई अड्डे से 239 किलोमीटर और जोरहट हवाई अड्डे से 97 किलोमीटर दूर है।

काज़ीरंगा जाने के लिए नियमित रूप से राज्‍य सरकार की बसें, ट्रैवल एजेंसीज के द्वारा चलाई जा रही बसें, टैक्‍सी आदि भी उपलब्‍ध हैं।

काज़ीरंगा जाते वक़्त मिलने वाले बस पड़ाव को 'कोहोरा' के नाम से जानते हैं।

यहाँ से नज़दीकी रेल सेवा 75 किलोमीटर दूर है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

अंतराष्ट्रीय योग दिवस

अंतराष्ट्रीय योग दिवस:- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (अंग्रेज़ी: International Yoga Day) को प्रतिवर्ष '21 जून' को मनाने का निर्णय संयुक...